Breaking News

उन्नाव में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन, छठवें दिन भंडारे का हुआ समापन।

उन्नाव में गणेश महोत्सव का भव्य आयोजन, छठवें दिन भंडारे का हुआ समापन।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम शंकरपुर सरांय स्थित मौनी बाबा आश्रम में चल रहे गणेश महोत्सव में छठवें दिन भंडारे का आयोजन किया गया। सोमवार की रात 8 बजे आरती के बाद ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार लोधी ने समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया।

गणेश महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त को मूर्ति स्थापना के साथ शुरू हुआ था। तब से प्रतिदिन सुबह-शाम आरती और प्रसाद वितरण किया जा रहा है। शाम के समय आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाती हैं, जिन्हें देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ती है।

1 सितंबर को भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूजा-अर्चना और भव्य आरती के बाद आखिरी दिन सुंदर-सुंदर झांकियों ने माहौल भक्तिमय कर दिया। इस दौरान ग्राम प्रधान सर्वेश कुमार लोधी ने न केवल कमेटी के कार्यकर्ताओं को बल्कि झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को भी सम्मानित किया।

आज 2 सितंबर को पूरे गांव में गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकालकर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।

 

सम्मानित कार्यकर्ता

मनीष त्रिवेदी, दीपक कुमार, हीरेंद्र निगम, सुनील कुमार (पत्रकार), राजेश निषाद, जगदीश निषाद, मनीराम निषाद, अमन राजपूत, रोहित निषाद, सरवन राजपूत, अमित निषाद, बबलू निषाद, शिवम राजपूत, अखिलेश राजपूत, धर्मेंद्र निषाद समेत कई कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …