Breaking News

बीएलओ पर पक्षपात का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की हटाने की मांग। 

बीएलओ पर पक्षपात का आरोप, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की हटाने की मांग। 

संवाददाता – रामकृपाल सिंह

चहनियां, चंदौली। महुआरी खास गांव में वोटर लिस्ट तैयार करने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। क्षेत्र पंचायत सदस्य नरेंद्र गुप्ता ने बीएलओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे हटाने की मांग की है।

नरेंद्र गुप्ता का कहना है कि वर्तमान बीएलओ गांव के पूर्व प्रधान बालमूर्ती यादव का रिश्तेदार है, जिससे निष्पक्ष कार्य पर संदेह उत्पन्न होता है। उन्होंने बताया कि अब तक गांव में वोटर लिस्ट में एक भी नया नाम नहीं जोड़ा गया है, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है।

25 अगस्त 2025 को उपजिलाधिकारी को लिखित पत्र देकर गुप्ता ने मांग की कि वर्तमान बीएलओ को हटाकर किसी नए बीएलओ की नियुक्ति की जाए, ताकि चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार पारदर्शिता बनी रहे और मतदाताओं को निष्पक्ष अवसर मिल सके।

इस मामले पर स्थानीय निवासी कृष्ण यादव का कहना है कि कंपोजिट विद्यालय महुआरी खास में छह अध्यापक हैं, उन्हीं में से किसी को बीएलओ बना दिया जाए तो लोगों को कोई आपत्ति नहीं होगी।

बीएलओ को हटाने की इस मांग का समर्थन ग्राम प्रधान सत्येंद्र सिंह सहित अभय सिंह, कृष्ण छोटू यादव, महेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, राजेश गुप्ता, मनीष सिंह और अभिषेक यादव ने भी किया है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!