Breaking News

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

चंदौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : गोवंश के साथ दो तस्कर गिरफ्तार।

संवाददाता – मनीष कुमार मौर्य

सैयदराजा, (चंदौली)। चंदौली जिले में पुलिस ने गो-तस्करी के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए सोमवार को बड़ी सफलता हासिल की। नेशनल हाईवे-02 पर स्थित बरठी कमरौर पुलिया के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो पिकअप से तीन गोवंश बरामद किए और मौके से दो आरोपियों को दबोच लिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई। अभियान का उद्देश्य अवैध शराब और गो-तस्करी में लिप्त गिरोहों पर नकेल कसना है।

प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पांडेय व उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी। सूचना पर घेराबंदी करते हुए बोलेरो को रोका गया, जिसमें से तीन गायें बरामद हुईं।

गिरफ्तार तस्करों के नाम इस प्रकार हैं :-

  • विजय कुमार, निवासी ग्राम भगलची, थाना रौनाही, जिला अयोध्या
  • अमरजीत यादव, निवासी नाला मोहल्ला बरियाटोला, थाना रौनाही, जिला अयोध्या

पुलिस ने आरोपियों पर गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बरामदगी टीम में शामिल रहे – प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पांडेय, उपनिरीक्षक दिनेश कुमार सिंह, कांस्टेबल रूद्र प्रताप सिंह व मनीराम प्रजापति।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!