Breaking News

जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बच्चों ने बिखेरा योग का जादू।

जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में बच्चों ने बिखेरा योग का जादू।

संवाददाता – रामकृपाल सिंह

चहनियां, चंदौली। बृजनंदनी कॉन्वेंट स्कूल, चहनियां में आयोजित 5वीं जिला योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में जनपद के 20 से अधिक विद्यालयों के लगभग 250 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने विविध योगासनों का शानदार प्रदर्शन कर निर्णायकों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बृजनंदनी समूह के चेयरमैन बिरजू प्रसाद अग्रहरि ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि “योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि तन, मन और आत्मा को स्वस्थ रखने का सबसे प्रभावी साधन है। बच्चों को योग को आदत बनाना चाहिए ताकि वे जीवनभर अनुशासित और ऊर्जावान बने रहें।”

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपा चक्रवर्ती, आशुतोष त्रिपाठी, नवोदय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य, किशोर न्याय बोर्ड सदस्य आराधना गुप्ता और प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और योग को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, वृक्षासन, पद्मासन, ताड़ासन, भुजंगासन, शीर्षासन सहित कई कठिन योगासन प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल ने संतुलन, लचीलापन, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया।

समापन सत्र में जिला खेल अधिकारी विवेकानंद दुबे, विकास गर्ग और अजय जैन ने विजेताओं को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर विजेता के रूप में केतन पांडे, प्रांशु, आंशिक जायसवाल और अर्पिता यादव को सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में विद्यालय परिवार के साथ-साथ वॉलंटियर्स अवनीश, आर्यन और शौर्य प्रकाश पांडेय का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!