Breaking News

“हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

“हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” संकल्प कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

संवाददाता – रामकृपाल सिंह

चहनियां, चंदौली। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मथेला में सोमवार को “हमारा विद्यालय – हमारा स्वाभिमान” संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व में जनपद के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में एक साथ संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य भूमिका निभाते हुए जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल एक तिथि का कार्यक्रम नहीं बल्कि शैक्षिक जगत में इतिहास रचने वाला क्षण है। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि विद्यालय केवल भवन नहीं, बल्कि संस्कारों का तीर्थ है। भारतीय परंपरा में विद्यालय को विद्या का मंदिर माना गया है और “सा विद्या या विमुक्तये” का भाव यही है कि शिक्षा वही है जो हमें अज्ञान और बंधनों से मुक्त करे।

इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष फैयाज अहमद ने कहा कि यह संकल्प कार्यक्रम शैक्षिक उन्नयन और राष्ट्र पुनर्निर्माण आंदोलन की शुरुआत है।

जनपद के लगभग आठ सौ विद्यालयों में 1 सितंबर 2025 को यह संकल्प दिवस आयोजित किया गया, जहां प्रार्थना सभाओं में सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों ने पांच संकल्प लिए।

कार्यक्रम में इम्तियाज खान, वीरेंद्र सिंह यादव, आदित्य सिंह रघुवंशी, ईश्वर चंद्र त्रिपाठी, अखिलेश श्रीवास्तव, हर्षवर्धन सिंह, अजीत सिंह, अवधेश प्रताप सिंह, जितेंद्र मौर्या, नूर अख्तर अली, दीपक पांडे, हरिशंकर मिश्रा समेत कई विद्यालयों के शिक्षक और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!