Breaking News

महिला सशक्तिकरण के लिए संगठित होना जरूरी – डॉ. सरिता मौर्य।

महिला सशक्तिकरण के लिए संगठित होना जरूरी – डॉ. सरिता मौर्य।

संवाददाता – रामकृपाल सिंह

चन्दौली। धानापुर क्षेत्र के निदिलपुर गांव में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन बबिता देवी की ओर से किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेविका डॉ. सरिता मौर्य रहीं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. मौर्य ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में तभी सफलता मिलेगी जब महिलाएं संगठित होंगी। संगठित होकर ही हम अपना आत्मसम्मान बनाए रख सकती हैं और समाज में बेहतर कार्य कर सकती हैं।”

उन्होंने कहा कि परिवार में छोटी-छोटी बातों पर होने वाले विवाद से बचना चाहिए क्योंकि नकारात्मक सोच घर-परिवार और बच्चों के भविष्य को प्रभावित करती है। सरकार की ओर से महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन आज भी ग्रामीण महिलाएं इनसे अनभिज्ञ हैं। ग्राम सभाओं में सचिवालय का निर्माण और पंचायत सहायकों व रोजगार सेवकों की नियुक्ति ने महिला सशक्तिकरण में सकारात्मक बदलाव लाया है।

कार्यक्रम के अंत में पौधारोपण कर आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामवासी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!