Breaking News

पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।

पेट्रोल पंप पर युवक से मारपीट, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप।

गुलाम नवी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में स्थित एक पेट्रोल पंप पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का करीब 56 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग एक युवक की पिटाई करते नजर आ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार घटना गंगाडीहवा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। उस समय पेट्रोल-डीजल को लेकर फैली अफवाहों के चलते पंपों पर काफी भीड़ थी। इसी दौरान देर रात पंप बंद होने के बावजूद कुछ लोग पेट्रोल भरवाने के लिए पहुंच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक युवक अपने साथियों के साथ जबरन पेट्रोल भरवाने की जिद करने लगा। कर्मचारियों द्वारा मना किए जाने पर वह उनसे विवाद करने लगा। आरोप है कि इस दौरान युवक ने वहां मौजूद एक व्यक्ति को काटकर घायल कर दिया।

इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आक्रोशित होकर युवक की पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को पकड़कर मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि एक व्यक्ति डंडे से वार करता नजर आ रहा है। इस दौरान युवक की मां उसे बचाने की कोशिश करती भी दिखाई दे रही है।

वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वायरल वीडियो

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!