Breaking News

कासगंज: नन्हे छात्र की अनोखी प्रतिभा, एक मिनट में गिना देता है यूपी के सभी जिले।

नन्हे छात्र की अनोखी प्रतिभा, एक मिनट में गिना देता है यूपी के सभी जिले।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद कासगंज में कक्षा 2 के एक छात्र की अद्भुत प्रतिभा इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। छोटी सी उम्र में ही यह छात्र उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के नाम करीब एक मिनट में सुना देता है, जिसे देखकर और सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है।

गंजडुंडवारा ब्लॉक क्षेत्र के गांव अल्हैपुर स्थित पीएम श्री विद्यालय में पढ़ने वाला छात्र उपदेश अपनी तेज स्मरण शक्ति के कारण सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि वह एक ही सांस में प्रदेश के सभी जनपदों के नाम गिना देता है। उसका यह हुनर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार उपदेश पढ़ाई में भी काफी रुचि रखता है और सामान्य ज्ञान में उसकी पकड़ मजबूत है। वह देश और प्रदेश से जुड़े कई विषयों को आसानी से याद कर लेता है, जो उसकी विशेष क्षमता को दर्शाता है।

शिक्षकों का कहना है कि उपदेश शुरू से ही होनहार छात्र रहा है और उसकी सीखने की क्षमता अन्य बच्चों की तुलना में बेहतर है। यदि उसे इसी प्रकार मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिलता रहा, तो वह भविष्य में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकता है।

छात्र की इस प्रतिभा से क्षेत्र के लोग भी काफी प्रभावित हैं और उसकी सराहना कर रहे हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!