Breaking News

त्योहारों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएं जिम्मेदारी।

त्योहारों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएं जिम्मेदारी।

बदायूं। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नागरिक सुरक्षा कोर के समस्त स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ऋषि कुमार ने की।

बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन तथा नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों की ड्यूटी और दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। उपनियंत्रक ने सभी स्वयंसेवकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि वे पूर्ण निष्ठा, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें और प्रशासन को आवश्यक सहयोग प्रदान करें।

उन्होंने स्वयंसेवकों को निर्देशों का पूरी तरह पालन करने तथा नागरिक सुरक्षा कोर की जिम्मेदारियों को प्रभावी ढंग से निभाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही आगामी त्योहारों के दौरान सतर्कता और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया।

 

 

Spread the love

Check Also

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली और दीप सजाकर दिखाई रचनात्मक प्रतिभा।

एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने रंगोली और दीप सजाकर दिखाई …