Breaking News

बिसौली में पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ।

बिसौली में पुलिस का बैंक चेकिंग अभियान, संदिग्धों से की पूछताछ।

आई एम खान 

बिसौली। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोतवाली पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने क्षेत्र के विभिन्न बैंकों का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।

सब इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पुलिस बल ने भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित अन्य वित्तीय संस्थानों में पहुंचकर सुरक्षा इंतजामों को परखा। पुलिस ने बैंक परिसर और आसपास बिना किसी काम के घूम रहे लोगों से पूछताछ की। साथ ही उन्हें अनावश्यक भीड़ न लगाने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा रहा। वहीं आम नागरिकों और व्यापारियों ने पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

 

 

Spread the love

Check Also

त्योहारों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएं जिम्मेदारी।

त्योहारों पर नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक निष्ठा और अनुशासन के साथ निभाएं जिम्मेदारी। बदायूं। आगामी त्योहारों …