Breaking News

सुरक्षा मानकों के तहत करें आतिशबाजी की बिक्री, डीएम और एसएसपी ने किया अस्थाई दुकानों का औचक निरीक्षण।

सुरक्षा मानकों के तहत करें आतिशबाजी की बिक्री, डीएम और एसएसपी ने किया अस्थाई दुकानों का औचक निरीक्षण।

बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने बृहस्पतिवार को सहसवान स्थित प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में लगाई गई आतिशबाजी की अस्थाई दुकानों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी अस्थाई लाइसेंस धारकों को निर्धारित सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने तथा सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य अग्निशमन अधिकारी को निर्देशित किया कि तहसीलवार चिन्हित आतिशबाजी बिक्री स्थलों पर एक-एक फायर टेंडर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही सभी अस्थाई लाइसेंस धारकों को सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों और सावधानियों की जानकारी दी जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को प्रत्येक तहसील में चिन्हित कलस्टर स्थल पर प्राथमिक उपचार की सुविधा के लिए एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इसके अलावा जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंताओं, प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड को तहसीलवार चयनित कलस्टर स्थलों का निर्धारित मानकों के अनुरूप लेआउट तैयार कराने को कहा। लेआउट में दुकानों की स्थिति स्पष्ट दर्शाते हुए व्यवस्थित आवंटन और संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आतिशबाजी की बिक्री के दौरान अव्यवस्था या दुर्घटना की आशंका न रहे।

निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सहसवान स्थित नगर पालिका परिषद रोड पर पैदल मार्च किया और सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उप जिलाधिकारी सहसवान सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट।

अपराध निरोधक समिति के पदाधिकारियों ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से की शिष्टाचार भेंट। आई …