Breaking News

कोतवाली प्रांगण में नवरात्रि और राम बारात को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित।

कोतवाली प्रांगण में नवरात्रि और राम बारात को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित।

सहसवान, (बदायूं)। नगर के कोतवाली प्रांगण में रविवार को नवरात्रि और राम बारात के पर्व को लेकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का नेतृत्व सीओ कर्मवीर सिंह ने किया।

बैठक में आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों को त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने और अफवाहों या किसी भी विवाद से दूर रहने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत कोतवाली पुलिस को देने का अनुरोध किया जाए और सभी नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

बैठक में उपस्थित नागरिकों ने भी अपने सुझाव और विचार साझा किए तथा प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनुज महेश्वरी, अवढर शर्मा, चौधरी पुत्तन आजाद, आदर्श सक्सेना, सचिन शर्मा, बॉबी महेश्वरी सहित नगर के सभासद और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

इस बैठक के माध्यम से प्रशासन ने त्योहारों के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी समुदायों से सहयोग सुनिश्चित किया।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!