Breaking News

बिसौली: आशीष शर्मा बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 चुनाव को लेकर कही बड़ी बात।

बिसौली: आशीष शर्मा बने अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 चुनाव को लेकर कही बड़ी बात।

आई एम खान 

बिसौली। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला संगठन में विस्तार करते हुए ग्राम भटपुरा निवासी आशीष शर्मा को जिला मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन जिला अध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय द्वारा किया गया, जिसके बाद महासभा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी प्रसन्नता जाहिर की।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कुल मतदाताओं में करीब 20 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले ब्राह्मण समाज को एकजुट, प्रभावी और निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार करना ही महासभा का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आगामी चुनावों में ब्राह्मण समाज केवल उसी राजनीतिक दल या प्रत्याशी का खुलकर समर्थन करेगा, जो पूरी ईमानदारी से समाज के हितों की रक्षा और क्षेत्र के विकास की बात करेगा।

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महामंत्री नाथूलाल मिश्रा, हरिओम पाराशरी, सुधाकर शर्मा, आकाश मिश्रा, लखन शर्मा, नगर पालिका सभासद दीपक पाठक और उपेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय ब्राह्मण बंधु और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: दुराचार के मामले में आरोपी के बेटे का नाम हटाने के एवज में दो लाख की रिश्वत मांगने वाला दरोगा निलंबित।

शाहजहांपुर: दुराचार के मामले में आरोपी के बेटे का नाम हटाने के एवज में दो …