Breaking News

इटावा: हनुमंतपुर में व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष की नियुक्ति से व्यापारियों में उत्साह।

हनुमंतपुर में व्यापार मंडल के नए अध्यक्ष की नियुक्ति से व्यापारियों में उत्साह।

उमेश भदौरिया बने अध्यक्ष, शिवनाथ राजपूत को सौंपी गई युवा अध्यक्ष की जिम्मेदारी।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। चकरनगर क्षेत्र के हनुमंतपुर कस्बे स्थित बाबा उत्सव गार्डन में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष कृष्णमुरारी गुप्ता के नेतृत्व में कस्बे के व्यापारी उमेश भदौरिया को व्यापार मंडल का अध्यक्ष तथा शिवनाथ राजपूत को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

लंबे समय से संगठन को मजबूत और प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता महसूस कर रहे व्यापारियों के लिए यह नियुक्ति नई दिशा और नई उम्मीद लेकर आई है। नई जिम्मेदारियों की घोषणा के बाद कस्बे के व्यापारियों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

व्यापार मंडल की इस विशेष बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। बैठक में कस्बे के प्रमुख व्यापारी, व्यापार मंडल के पदाधिकारी, युवा व्यापारी एवं वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने एकमत होकर नए अध्यक्षों पर भरोसा जताते हुए संगठन को और सशक्त बनाने की जिम्मेदारी सौंपी।

नव नियुक्त युवा अध्यक्ष शिवनाथ राजपूत ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि हनुमंतपुर का व्यापारी वर्ग क्षेत्र की आर्थिक रीढ़ है। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल केवल एक संस्था नहीं, बल्कि व्यापारियों की आवाज है। उनकी प्राथमिकता हर छोटे-बड़े व्यापारी की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए ठोस पहल करना होगा।

उन्होंने कहा, “व्यापारियों की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। यदि हम संगठित रहेंगे, तो कोई भी समस्या बड़ी नहीं होगी।”

नियुक्ति के बाद आयोजित बैठक में व्यापारी शत्रुघ्न ने कस्बे की बिजली समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि अनियमित विद्युत आपूर्ति के कारण व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। आए दिन होने वाली बिजली कटौती से दुकानदारों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है, जिससे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

व्यापारियों ने इस अवसर पर कहा कि हनुमंतपुर का बाजार क्षेत्र कस्बे के विकास का प्रमुख आधार है। यदि व्यापारियों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए, तो इसका सीधा लाभ आम जनता और क्षेत्र के समग्र विकास को मिलेगा। नए अध्यक्ष की नियुक्ति को इसी दिशा में एक सकारात्मक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कार्यक्रम में रघुवीर सिंह गुर्जर, पिंकू मिश्रा (उपाध्यक्ष), रानू राजावत (कोषाध्यक्ष), अवनीश (महामंत्री), अखिल तिवारी (युवा उपाध्यक्ष), विवेक पोरवाल, राघवेंद्र पोरवाल (उप कोषाध्यक्ष), प्रदीप दुबे (मंत्री), अंकुर मिश्रा (मंत्री), अश्वनी, अवधेश सविता, बसंतलाल सविता, बी.पी. सहित बड़ी संख्या में कस्बे के व्यापारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!