Breaking News

सहसवान में गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

सहसवान में गणेश चतुर्थी को लेकर पीस कमेटी की बैठक, अधिकारियों ने शांति और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। आगामी गणेश चतुर्थी के पावन पर्व को क्षेत्र में शांति और आपसी सौहार्द के साथ संपन्न कराने के लिए स्थानीय कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की एक अहम बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक की अध्यक्षता करते हुए नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी शौर्य अरोड़ा, क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार सिंह ने क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा पर्व के आयोजकों से सीधा संवाद किया। प्रशासन के अधिकारियों ने सभी से अपील की कि त्योहार को पूरी अमन-चैन और भाईचारे के साथ मनाया जाए।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने दो टूक निर्देश देते हुए कहा कि गणेश प्रतिमाओं की स्थापना, जुलूस और विसर्जन के कार्यक्रम केवल और केवल तय एवं पारंपरिक मार्गों से ही निकाले जाएं। इसके अलावा, किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा, इसलिए सभी लोग आपसी सहयोग की भावना के साथ त्योहार को सफल बनाएं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

गंजडुंडवारा में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण शिविर: 189 लाभार्थियों को मिले 857 सहायक उपकरण।

गंजडुंडवारा में दिव्यांगजनों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण शिविर: 189 लाभार्थियों को मिले 857 सहायक …