Breaking News

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जनपद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के हथियापुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में भारी हड़कंप मच गया है। मृतक की शिनाख्त अमन शुक्ला, निवासी खड़ाई (फर्रुखाबाद) के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना जैसे ही आसपास के लोगों को मिली, मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक का शव रेलवे ट्रैक के पास संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा हुआ था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि शव के बिल्कुल पास ही एक अवैध तमंचा भी पड़ा हुआ था।घटनास्थल की स्थिति और प्राथमिक तौर पर मिले साक्ष्यों को देखते हुए युवक की हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंके जाने की गहरी आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और आसपास के साक्ष्यों को सुरक्षित कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थारू जनजाति के लोग, डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन और पुतला दहन।

बलरामपुर: अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थारू जनजाति के लोग, डीएम कार्यालय …