Breaking News

बदायूँ: मानवेन्द्र सिंह ने संभाला अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) का कार्यभार, प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता देने पर दिया जोर।

बदायूँ: मानवेन्द्र सिंह ने संभाला अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) का कार्यभार, प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता देने पर दिया जोर।

बदायूँ: वर्ष 2019 बैच के पीसीएस अधिकारी मानवेन्द्र सिंह ने जनपद बदायूँ में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने सोमवार, 15 सितंबर को अपनी नई जिम्मेदारी संभाल ली है। जनपद में तैनाती से पूर्व मानवेन्द्र सिंह एटा और सहारनपुर जनपदों में विभिन्न प्रशासनिक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत एडीएम (प्रशासन) मानवेन्द्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जनपद में प्रशासनिक कार्यों और जनहित से जुड़ी योजनाओं को पूरी पारदर्शिता और प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया जाएगा। उनके बदायूँ पहुंचने और कार्यभार संभालने पर कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थारू जनजाति के लोग, डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन और पुतला दहन।

बलरामपुर: अधिकारों की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे थारू जनजाति के लोग, डीएम कार्यालय …