Breaking News

मुठभेड़ में वांछित शातिर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद।

मुठभेड़ में वांछित शातिर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना भोजीपुरा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक शातिर वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से अवैध तमंचा बरामद किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और कई मामलों में वांछित था।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने इटौआ-केदारनाथ मार्ग पर कब्रिस्तान के सामने स्थित सरकारी नल के पास घेराबंदी की। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर ग्राम सैदपुर चुन्नीलाल निवासी आरिफ पुत्र नवाब हुसैन को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी सुरक्षा के लिए हथियार रखता था, जबकि पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम, आयुध अधिनियम समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी एक पूर्व मुठभेड़ प्रकरण में भी वांछित था और लगातार अपनी लोकेशन बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। उसकी गिरफ्तारी को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार, उपनिरीक्षक रनवीर सिंह तथा कांस्टेबल अमरदीप गौतम की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसके आपराधिक नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …