Breaking News

उन्नाव: माटीकला कारीगरों को टूल किट व चाक वितरित, आत्मनिर्भरता पर जोर।

माटीकला कारीगरों को टूल किट व चाक वितरित, आत्मनिर्भरता पर जोर।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड, उन्नाव के तत्वावधान में आयोजित एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कारीगरों को निःशुल्क टूल किट्स एवं चाक वितरित किए गए। कार्यक्रम में उन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता ने प्रतिभाग किया और लाभार्थियों को उपकरण प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान माटी से बर्तन बनाने हेतु चाक, मिट्टी गूंथने की आधुनिक मशीनें, दोना-पत्तल निर्माण मशीनें तथा अन्य आवश्यक उपकरण वितरित किए गए। बताया गया कि इन उपकरणों से कारीगरों को अपने पारंपरिक कार्य को सशक्त बनाने तथा उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विधायक ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य कारीगरों, शिल्पकारों और ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। माटीकला केवल आजीविका का साधन नहीं, बल्कि सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। सरकार की ओर से 25 प्रतिशत तक की सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को बढ़ावा मिल सके।

उन्होंने कहा कि जागरूकता के अभाव में कई लोग योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते, इसलिए ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

कार्यक्रम में सितेश सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …