Breaking News

मानव सेवा की मिसाल: थाना पछायगांव में हुआ रक्तदान शिविर, 10 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान।

मानव सेवा की मिसाल: थाना पछायगांव में हुआ रक्तदान शिविर, 10 पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान।

संवाददाता – आनंद पांडेय

इटावा। इटावा जनपद के थाना पछायगांव परिसर में शनिवार को “रक्तदाता समूह इटावा” के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना था।

शिविर में पुलिस विभाग के 10 कर्मठ पुलिसकर्मियों एवं स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इनमें हेड कांस्टेबल धमेंद्र कुमार, कांस्टेबल पुष्पेन्द्र तिवारी, राघवेन्द्र प्रताप, राजकुमार, मोनिका, शुभम चौहान, लखन, संदीप सिंह, विकेश कुमार, रोहित भदौरिया और आनंद सिंह शामिल रहे।

भूतपूर्व प्रधान देव प्रताप भदौरिया ने कहा कि “रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि जीवन बचाने का एक श्रेष्ठ कार्य है। हमारा प्रयास है कि हर थाना क्षेत्र में ऐसे शिविर प्रतिवर्ष आयोजित किए जाएं।”

इस अवसर पर शरद तिवारी और सौरभ परिहार ने थाना प्रभारी सुधीर कुमार को समूह की ओर से प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

शिविर को सफल बनाने में जिला चिकित्सालय रक्त केंद्र की टीम का विशेष योगदान रहा, जिसमें डॉ. अरुण मैरोठिया, लैब टेक्नीशियन अर्जुन सिंह, नरेंद्र गोस्वामी, काउंसलर रजनी, जितेन्द्र, और सरफराज शामिल रहे।

यह रक्तदान शिविर मानवता की सेवा और सामाजिक जागरूकता का एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करता है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!