Breaking News

सहसवान में SSPL नाइट टूर्नामेंट सीजन–3 का सपा प्रदेश सचिव हाजी शाहिद अली खान ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

सहसवान में SSPL नाइट टूर्नामेंट सीजन–3 का भव्य शुभारंभ।

सहसवान (बदायूं)। प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के खेल मैदान पर सहसवान सुपर प्रीमियर लीग (SSPL) नाइट टूर्नामेंट सीजन–3 का शानदार शुभारंभ बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव हाजी शाहिद अली खान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। उन्होंने फीता काटकर और बल्ला थामकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। मौके पर SSPL कमेटी द्वारा हाजी शाहिद अली खान का फूलमालाओं से गर्मजोशी पूर्वक स्वागत किया गया और उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए हाजी शाहिद अली खान ने कहा — “ऐसी प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देती हैं, बल्कि उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में भी मदद करती हैं। सच्चा खिलाड़ी वही है जो अनुशासन, समर्पण और प्रदर्शन से खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाए।”

उन्होंने आगे कहा कि सहसवान जैसे कस्बे में इस स्तर की नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन युवाओं को सही दिशा देने का कार्य कर रहा है। यह प्रयास क्षेत्र में खेल, भाईचारे और एकता की भावना को मजबूत करने वाला है।

मैदान पर बच्चों और युवाओं में उत्साह देखते ही बन रहा था। उद्घाटन मैच के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और जोरदार तालियां बजाईं।

इस अवसर पर एसएसपीएल कमेटी के सदस्य — फ़राज़ खान, शरीफ अहमद, काशिफ अली खान, असिम अली, चंचल वर्मा, मेराज आलम, मुनीर बाबू, शादाब रेना, आफाक खान, दानिश, फैसल, अर्शी खान, शाज़ेब खान, शहीद खान, शमशुल खान, शाज़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सहसवान में खेल प्रेमियों के लिए यह आयोजन किसी त्यौहार से कम नहीं रहा।

Spread the love

Check Also

सहसवान: प्रमोद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक कैलाश चंद्र हुए सम्मानित।

सहसवान: प्रमोद इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस, शिक्षक कैलाश चंद्र हुए …