Breaking News

शाहजहांपुर में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील।

शाहजहांपुर में यातायात पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। पुलिस स्मृति दिवस के तहत मंगलवार को यातायात पुलिस की ओर से रोडवेज बस स्टेशन पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात रणवीन सिंह ने रोडवेज के चालक-परिचालकों और आम लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट पहनकर वाहन चलाने तथा चार पहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम किया जा सकता है।

उन्होंने वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की सलाह दी। साथ ही लोगों से स्वयं यातायात नियमों का पालन करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

यातायात पुलिस ने सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की मदद करने की अपील करते हुए राहवीर योजना के बारे में भी जानकारी दी। बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने वाले पात्र नागरिकों को नियमानुसार योजना का लाभ मिल सकता है।

इस जागरूकता अभियान में रोडवेज के चालक-परिचालक, यातायात निरीक्षक और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने जाना पौधों का आर्थिक महत्व।

राजकीय महाविद्यालय में वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थियों ने जाना पौधों का आर्थिक महत्व। आई एम …