Breaking News

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

जनपद न्यायाधीश ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। एक नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मेगा शिविर के प्रचार-प्रसार और आमजन को जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को जागरूकता रैली निकाली गई। जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने जिला न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र कुमार पांडेय ने संवाददाता मुबारक अली से बातचीत में बताया कि मेगा शिविर के माध्यम से आम लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही पात्र लाभार्थियों को संबंधित योजनाओं का लाभ दिलाने में सहायता करने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना और पात्र व्यक्तियों को उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम के दौरान न्यायाधीश मोहम्मद रिजवान अहमद, न्यायाधीश सुरेश कुमार शर्मा, न्यायाधीश शिव कुमार, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनीष कुमार, तृतीय न्यायिक मजिस्ट्रेट ज्योति अग्रवाल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अपेक्षा सिंह सहित समस्त न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। मेगा शिविर एक नवंबर 2026 को अटल ऑडिटोरियम, शाहजहांपुर में आयोजित किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

सहसवान में बदहाल सड़क से लोग परेशान, मोहिउद्दीनपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों का कब्जा।

नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने से आवागमन मुश्किल, स्कूली बच्चों और दोपहिया वाहन …