Breaking News

राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता हसीब खान, 1 नवंबर के प्रदर्शन और आगामी विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा।

राहुल गांधी से मिले कांग्रेस नेता हसीब खान, 1 नवंबर के प्रदर्शन और आगामी विधानसभा चुनाव पर हुई चर्चा।

संवाददाता, गुलाम नबी कुरैशी

बलरामपुर। उतरौला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं कांग्रेस नेता हसीब खान ने लखनऊ एयरपोर्ट पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना, सांसद प्रमोद तिवारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान राहुल गांधी और हसीब खान के बीच विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन और आने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।

कांग्रेस नेता हसीब खान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से मुस्लिम, दलित और पिछड़े समाज सहित सभी वर्गों को साथ लेकर चलती रही है। उनके अनुसार, पार्टी ने विभिन्न राज्यों में मुस्लिम और दलित समाज के नेताओं को मुख्यमंत्री बनाने का अवसर भी दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों और समुदायों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

हसीब खान ने 1 नवंबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर कहा कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता, तब तक कांग्रेस पार्टी पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने दावा किया कि इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। साथ ही कहा कि मांगें पूरी होने तक पार्टी सड़क पर आंदोलन जारी रखेगी और आम जनता से जुड़े मुद्दों को उठाती रहेगी।

बाइट — हसीब खान, पूर्व प्रत्याशी, उतरौला विधानसभा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष, अल्पसंख्यक विभाग तथा प्रभारी पूर्वी जोन, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी।

Spread the love

Check Also

संकट में बच्चों की मदद के लिए 1098, साइबर ठगी पर 1930; बहेड़ी में विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार।

विधिक जागरूकता शिविर में सिविल जज योगेश कुमार चौधरी ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, …