Breaking News

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने किया बिसौली कोतवाली का निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश।

सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने किया बिसौली कोतवाली का निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण के दिए निर्देश।

आई एम खान

बिसौली। मंगलवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमन श्रीवास्तव ने बिसौली कोतवाली का निरीक्षण कर साफ-सफाई, अभिलेखों के रखरखाव और पुलिस कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सीओ ने थाना परिसर, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क और कंप्यूटर कक्ष का बारीकी से मुआयना किया। परिसर में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक मिलने पर उन्होंने संतोष जताया और इसे नियमित रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने थाने के विभिन्न अभिलेखों, रजिस्टरों और फाइलों की जांच की। अपराध रजिस्टर, भूमि विवाद से संबंधित प्रकरणों, शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण तथा समन-वारंट की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा को लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सीओ ने पुलिसकर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि थाने पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए और उसके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए। साथ ही आमजन के प्रति पुलिस का व्यवहार विनम्र और सहयोगात्मक बनाए रखने पर जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार शर्मा, क्राइम इंस्पेक्टर चमन गिरी सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

बिसौली में जनगणना कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, सटीक जानकारी दर्ज करने पर जोर।

बिसौली में जनगणना कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण, सटीक जानकारी दर्ज करने पर जोर। …