Breaking News

सहसवान पुलिस और एंटी रोमियो टीम की सूझबूझ से ढाई वर्ष की गुमशुदा बच्ची सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपी।

सहसवान पुलिस और एंटी रोमियो टीम की सूझबूझ से ढाई वर्ष की गुमशुदा बच्ची सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपी।

प्रधान संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। सहसवान थाना क्षेत्र में पुलिस और एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम की सतर्कता से एक सराहनीय मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने घर के बाहर खेलते समय बिछड़ी करीब ढाई साल की मासूम बच्ची को मात्र कुछ ही घंटों में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

घटना 27 अक्टूबर 2026 की है, जब सुबह करीब 10:00 बजे तहसील के पीछे एक ढाई वर्ष की छोटी बच्ची रोती हुई मिली। बच्ची इतनी छोटी थी कि वह अपना नाम या पता नहीं बता पा रही थी। इस पर एंटी रोमियो/मिशन शक्ति टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए बच्ची की फोटो को व्हाट्सएप ग्रुपों और सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। इसके साथ ही टीम ने भीड़भाड़ वाले स्थानों और मुख्य बाजार में लोगों को बच्ची की फोटो दिखाई।

करीब 04 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची के परिजनों की पहचान मोहल्ला हरना तकिया, सहसवान, बदायूं निवासी मां नगमा पत्नी जकी अहमद और दादी कमरूम पत्नी जमील अहमद के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि उनकी बच्ची जुनेरा जिसकी उम्र करीब ढाई वर्ष है, घर के बाहर खेलते हुए अचानक कहीं निकल गई थी।

सहसवान पुलिस ने सभी आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद गुमशुदा बच्ची जुनेरा को उसकी मां नगमा व दादी कमरूम के सुपुर्द कर दिया। अपनी मां और दादी को सामने पाकर बच्ची खुशी से चहक उठी। इस मानवीय और त्वरित कार्रवाई के लिए स्थानीय जनता द्वारा सहसवान पुलिस की जमकर प्रशंसा कीगई।

 

 

Spread the love

Check Also

संकट में बच्चों की मदद के लिए 1098, साइबर ठगी पर 1930; बहेड़ी में विद्यार्थियों को बताए कानूनी अधिकार।

विधिक जागरूकता शिविर में सिविल जज योगेश कुमार चौधरी ने दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी, …