Breaking News

बलरामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन गिरफ्तार, स्मैक समेत नकदी और तराजू बरामद।

 

बलरामपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन गिरफ्तार, स्मैक समेत नकदी और तराजू बरामद।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे व क्षेत्राधिकारी नगर ज्योतिश्री के पर्यवेक्षण में कोतवाली देहात पुलिस तथा एसओजी टीम ने छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम धुसाह स्थित एक मकान में स्मैक की पुड़िया तैयार की जा रही है। सूचना पर तुरंत क्षेत्राधिकारी नगर की मौजूदगी में पुलिस और एसओजी टीम ने दबिश दी। मौके से कुलदीप पांडे, उसकी पत्नी संध्या और दद्दन उर्फ दद्दू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 22.5 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक मोबाइल फोन और 7070 रुपये नकद बरामद किए। बरामद माल की अनुमानित कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई जा रही है।

आरोपियों के कबूलनामे

पुलिस पूछताछ में कुलदीप पांडे ने बताया कि वह अपनी पत्नी संध्या के साथ मिलकर स्मैक की छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर बेचता है। खर्च चलाने के लिए यह धंधा कर रहा था। उसने स्वीकार किया कि दद्दन उसके घर स्मैक लेकर आया था और उसी से 10 ग्राम स्मैक खरीदी थी।

दद्दन ने खुलासा किया कि वह स्मैक की सप्लाई करता है और उसी दिन दो पुड़िया (5-5 ग्राम) लेकर कुलदीप के पास पहुंचा था। उसमें से एक पुड़िया कुलदीप को बेच दी और दूसरी कहीं और बेचने वाला था कि तभी पुलिस ने पकड़ लिया।

संध्या ने भी कबूल किया कि वह अपने पति के साथ मिलकर स्मैक की पुड़िया बनाने और बेचने का काम करती है। दद्दन द्वारा लाई गई स्मैक को छोटे पैकेटों में पैक कर रही थी कि पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

मुकदमा दर्ज, न्यायालय भेजे गए आरोपी

बरामदगी और पूछताछ के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में मुकदमा संख्या-324/2025 धारा 8/21 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर तीनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

अधिकारियों का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती जारी रहेगी और ऐसे तत्वों के खिलाफ आगे भी अभियान चलाया जाएगा।

Byte- विशाल पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!