Breaking News

नगर आयुक्त ने गौशाला निर्माण और नालियों की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा।

नगर आयुक्त ने गौशाला निर्माण और नालियों की सफाई व्यवस्था का लिया जायजा।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने सोमवार को मघई टोला स्थित निर्माणाधीन गौशाला का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाए, ताकि गौशाला का संचालन शीघ्र शुरू किया जा सके।

नगर आयुक्त ने कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और गति दोनों बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जहां भी कमी दिखाई दे, उसे तुरंत दूर किया जाए।

नालियों की सफाई को लेकर सख्त निर्देश

नगर आयुक्त के निर्देश पर महानगर क्षेत्र में नालियों की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों द्वारा विभिन्न इलाकों में नालियों से कचरा और गंदगी निकालने का कार्य किया जा रहा है।

इस अभियान का निरीक्षण नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर नालियों की सफाई की स्थिति का जायजा लिया और मौजूद कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सफाई के बाद निकले मलवा और कूड़े को तत्काल उठवाया जाए, जिससे राहगीरों को किसी तरह की परेशानी न हो और क्षेत्र में दुर्गंध भी न फैले।

डॉ. मनोज मिश्र ने कहा कि स्वच्छता नगर निगम की प्राथमिकता है, इसलिए सभी क्षेत्रों में नियमित और प्रभावी सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!