Breaking News

वन विभाग की नर्सरी और आरा मशीनों का डीएफओ ने किया निरीक्षण।

वन विभाग की नर्सरी और आरा मशीनों का डीएफओ ने किया निरीक्षण।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

सैयदराजा (चंदौली)। काशी वन्य जीव प्रभाग, रामनगर वाराणसी के प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर ने गुरुवार की अपराह्न चंदौली रेंज के बगही, कुम्भापुर और सैयदराजा स्थित पौधशालाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नर्सरी में लगे पौधों की गुणवत्ता का बारीकी से आकलन करते हुए कर्मचारियों को पौधों को स्वस्थ और विकसित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डीएफओ ने स्पष्ट कहा कि पौधों को सुरक्षित रखने के लिए समय-समय पर कीटों और रोगों की जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देशित किया कि पौधों पर लगने वाले कीट-पतंगों पर पैनी नजर रखें और आवश्यकता पड़ने पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव अवश्य करें, जिससे पौधे सुरक्षित और तेजी से विकसित हो सकें।

निरीक्षण के दौरान प्रभागीय वनाधिकारी ने क्षेत्र में स्थित आरा मशीनों को भी जांचा और संबंधित अभिलेखों व व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी छबिनाथ त्रिपाठी, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी रवि कुमार सिंह, वन दरोगा पुनीत कुमार, मनोज कुमार श्रीवास्तव, वनरक्षक प्रभात कुमार सहित विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!