Breaking News

शाहजहांपुर: पुलिस कर्मियों के लिए शुरू हुई शुद्ध आटा व तेल उत्पादन इकाई।

पुलिस कर्मियों के लिए शुरू हुई शुद्ध आटा व तेल उत्पादन इकाई।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। पुलिस कर्मियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन परिसर में स्थापित आटा चक्की और तेल कोल्हू यूनिट का शुभारंभ किया। इस नई व्यवस्था से पुलिस लाइन में तैनात कर्मियों को अब शुद्ध आटा व स्वच्छ तेल की उपलब्धता स्थानीय स्तर पर ही सुनिश्चित हो सकेगी।

उद्घाटन के दौरान एसपी द्विवेदी ने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन ही किसी भी व्यक्ति की कार्यक्षमता को बढ़ाते हैं, इसलिए पुलिस बल के लिए गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने इस व्यवस्था को पारदर्शी और सुव्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी पुवायां, क्षेत्राधिकारी लाइन, प्रतिसार निरीक्षक एवं आरटीसी मेजर सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!