Breaking News

गरीब परिवारों की मदद को आगे आए रेहान खान, बेटियों की शादी में दी आर्थिक सहायता।

गरीब परिवारों की मदद को आगे आए रेहान खान, बेटियों की शादी में दी आर्थिक सहायता।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव रेहान खान ने मंगलवार को क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाते हुए सैकड़ों गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया।

दौरे के क्रम में रेहान खान सुमेर नगर पहुंचे, जहां उन्होंने मानवीय पहल करते हुए दो जरूरतमंद परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51-51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। इस सहयोग से दोनों परिवारों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और क्षेत्र में उनकी सराहना की जा रही है।

इस अवसर पर सद्दाम हुसैन शेख (जिला प्रतिनिधि), रीता सिंह, मालवर प्रसाद (पूर्व प्रधान) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने इस कार्य को सराहनीय बताते हुए आभार व्यक्त किया।

अपने संबोधन में रेहान खान ने कहा कि गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बेटियों की शादी हर परिवार के लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होती है और ऐसे समय में सहयोग करना समाज का कर्तव्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों और कमजोर वर्ग के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनके अधिकारों के लिए कार्य करती रहेगी।

रेहान खान ने बताया कि वह लगातार क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और जहां तक संभव हो, समाधान कराने का प्रयास कर रहे हैं। उनके इस कदम को क्षेत्र में सच्ची जनसेवा के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!