Breaking News

चकिया में कर्मनाशा नदी किनारे मिला दो दिन से लापता किशोर का शव, परिजनों में कोहराम।

चकिया में कर्मनाशा नदी किनारे मिला दो दिन से लापता किशोर का शव, परिजनों में कोहराम।

संवाददाता, आकाश शर्मा 

चन्दौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मंगरौर गांव के समीप कर्मनाशा नदी के किनारे एक 14 वर्षीय किशोर का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त पड़ोसी राज्य बिहार के कैमूर जनपद अंतर्गत चांद थाना क्षेत्र के निवासी रामप्रवेश मौर्य के रूप में की गई है। नदी किनारे शव पड़े होने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई, जिसके बाद मौके पर भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह जब ग्रामीण शौच और अन्य कार्यों के लिए कर्मनाशा नदी की तरफ गए थे, तब उन्हें पानी के किनारे एक किशोर का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। ग्रामीणों ने बिना देर किए इसकी सूचना तुरंत चकिया कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह अपनी पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और शव को नदी से बाहर निकलवाकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस द्वारा संपर्क किए जाने पर पहुंचे परिजनों ने मृतक की पहचान की, जिसके बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

परिजनों ने रोते-बिलखते हुए पुलिस को बताया कि रामप्रवेश पिछले दो दिनों से घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता था। उसे आखिरी बार मंगरौर स्थित हनुमान मंदिर के समीप देखा गया था, जिसके बाद वह अचानक कहीं ओझल हो गया। परिजन अपने स्तर से उसकी लगातार खोजबीन कर रहे थे, लेकिन सोमवार सुबह उसकी मौत की खबर ने परिवार को झकझोर कर रख दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला नदी में डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!