Breaking News

इटावा में प्रतिभा का परचम: सत्यम यादव ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर किया शीर्ष स्थान पर कब्जा।

इटावा में प्रतिभा का परचम: सत्यम यादव ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर किया शीर्ष स्थान पर कब्जा।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। जनपद के चकरनगर स्थित सेंट जेवियर सीनियर सेकेंडरी स्कूल का इस वर्ष सीबीएसई हाईस्कूल परीक्षा परिणाम बेहद सराहनीय रहा। विद्यालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे न केवल स्कूल बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में नगला कढ़ोरी निवासी ब्रजेश सिंह यादव के पुत्र सत्यम यादव ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर बनकर अपने परिवार तथा गांव का नाम रोशन किया।

सत्यम यादव की इस सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं लखना निवासी सत्यार्थ सिंह ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि चकरनगर के छात्र कनिष्क ने 91 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने अन्य छात्रों को भी बेहतर करने के लिए प्रेरित किया है।

सत्यम यादव की सफलता की खास बात यह रही कि उन्होंने बिना किसी कोचिंग के गांव में रहकर ही यह मुकाम हासिल किया। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया, जिनके मार्गदर्शन और सहयोग से यह संभव हो पाया। विद्यालय प्रबंधन ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। प्रबंधक फ्रांसिस मीनाथ्रील और प्रधानाचार्या सिस्टर नव्या ने मेधावी छात्रों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को लेकर अभिभावकों में भी काफी संतोष और खुशी देखी गई। उन्होंने स्कूल की शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन की सराहना की। सत्यम यादव की यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर उभरी है, जिससे आने वाले समय में और बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!