Breaking News

बिसौली: राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों ने लहराया परचम।

आई एम खान 

बिसौली। नगर के संविलियन विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा में ह्रदेश ने दसवीं रैंक, पूजा देवी ने 22वीं रैंक और पुष्पा ने 42वीं रैंक प्राप्त की। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय के शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

गुरुवार को विद्यालय में सादा समारोह आयोजित कर चयनित छात्र-छात्राओं को फूलमाला पहनाकर तथा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आगे भी इसी तरह मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

इस मौके पर इंचार्ज प्रधानाचार्या रश्मि गुप्ता, प्रीति वार्ष्णेय, राजा बेटी सूर्यपाणि, दीप्ति शुक्ला, प्रवीन कुमार, सोहिल अग्रवाल, अन्तरवती, रूबी गुप्ता, प्रियंका सक्सेना, अनामिका, प्रिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!