Breaking News

बदायूं में नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामला,अगली सुनवाई 25 नवंबर को।

बदायूं में नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामला।

⚖️ सुनवाई टली, अब 25 नवंबर को होगी अगली तारीख — दोनों पक्षों में तर्क जारी।

बदायूं। जनपद बदायूं में चल रहे चर्चित नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद मामले की सुनवाई फिलहाल टल गई है। अब इस प्रकरण की अगली सुनवाई 25 नवंबर को निर्धारित की गई है। यह मुकदमा वर्ष 2022 से न्यायालय में विचाराधीन है।

वादी पक्ष की ओर से अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल मुख्य वादी हैं। उनके साथ कई अन्य अधिवक्ता और हिंदूवादी नेता भी इस मामले में पक्षकार बने हुए हैं।

वादी पक्ष का कहना है कि जामा मस्जिद का स्थल पूर्व में नीलकंठ महादेव मंदिर था, जिसे आक्रांताओं ने बाद में मस्जिद में परिवर्तित कर दिया था। उनका दावा है कि मूल शिवलिंग अब भी दरगाह स्थित एक मंदिर में सुरक्षित रखा गया है। इस मामले में पुरातत्व विभाग की रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की जा चुकी है।

वहीं, मुस्लिम पक्ष की ओर से दलील दी जा रही है कि यह स्थल हमेशा से मस्जिद रहा है और यहाँ किसी मंदिर का अस्तित्व नहीं था। इंतजामिया कमेटी का कहना है कि यह मामला सुनवाई योग्य नहीं है, इसलिए इसे खारिज किया जाना चाहिए।

अब सभी की निगाहें 25 नवंबर की अगली सुनवाई पर टिकी हैं, जब अदालत दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर आगे की कार्यवाही तय करेगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!