Breaking News

पटियाली में सपा का शक्ति प्रदर्शन: पूर्व मंत्री आलोक शाक्य का स्वागत, जाहिदा सुल्तान को टिकट दिए जाने की उठी मांग।

पटियाली में सपा का शक्ति प्रदर्शन: पूर्व मंत्री आलोक शाक्य का स्वागत, जाहिदा सुल्तान को टिकट दिए जाने की उठी मांग।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: पटियाली कस्बे के रेलवे रोड स्थित सपा नेता लालू यादव के आवास पर आयोजित विशाल कार्यक्रम में हजारों की संख्या में भीड़ जुटी। सपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता जाहिदा सुल्तान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री व सपा नेता आलोक शाक्य का दोपहर करीब 3 बजे जोरदार स्वागत किया। इस दौरान जनता और कार्यकर्ताओं ने जाहिदा सुल्तान को पटियाली विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई।

मंच से वर्तमान सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आलोक शाक्य ने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष विक्रम यादव, नाबिद पठान, लालू यादव, रोहित यादव, हसमत अली, अमर सिंह चौहान, मुनीश कुमार, प्रधान मुकेश यादव, प्रधान प्रमोद यादव, हीरालाल डीलर, कबीर यादव, संजीव सिंह, अमर सिंह नेता जी, नेत्रपाल सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य सर्वेश यादव, शिवम शाक्य, हरिश्चंद्र शाक्य, होरीलाल माथुर, हरिश्चंद्र बघेल, कुलदीप शाक्य, रामोतार शंखवार, रामपाल शंखवार, आकाश शंखवार, चौब सिंह शाक्य, कल्याण सिंह बघेल, श्रीपाल बघेल, राजेश बघेल, नेकराम शाक्य, वहोरन शाक्य, लालू शाक्य, झाऊलाल शाक्य, रमेश श्रीवास्तव और राजू श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री ने दिए निर्देश।

शाहजहांपुर: सेवा संकल्प अभियान-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में हुई बैठक, प्रभारी मंत्री …