Breaking News

सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान और जमालुद्दीन ने फीता काटकर किया ए एस इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक्स का उद्घाटन।

सहसवान में ए एस इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक्स का शुभारंभ, सपा नेताओं ने फीता काटकर किया उद्घाटन।

राष्ट्रीय न्यूज टुडे 

सहसवान (बदायूं)। नगर में डार्लिंग रोड स्थित ए एस इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रॉनिक्स का शुक्रवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के नेता जमालुद्दीन तथा सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान मौजूद रहे। दोनों अतिथियों ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया और व्यवसाय की उन्नति की कामना की।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। सपा प्रदेश सचिव शाहिद अली खान ने कहा कि आज के दौर में इलेक्ट्रॉनिक्स और तकनीक का क्षेत्र तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे में युवाओं को इस क्षेत्र में आगे बढ़कर नए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर नए व्यवसाय शुरू होने से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं और बाजार को भी नई दिशा मिलती है।

वहीं सपा नेता जमालुद्दीन ने भी प्रतिष्ठान संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि क्षेत्र में नए व्यापारिक प्रतिष्ठान खुलना विकास और प्रगति का संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह प्रतिष्ठान ग्राहकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराएगा और क्षेत्र के व्यापार को मजबूत करेगा।

उद्घाटन के बाद अतिथियों ने स्टोर का अवलोकन किया और वहां उपलब्ध विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों की जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना की।

इस दौरानअ रमान मलिक, शाज़ेब खान, शाहद खान, दानिश चौधरी, सोहिल खान, भूरे, शाज़, आदिल, अर्शी खान, काशिफ अली खान और जुबैर सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!