Breaking News

पटियाली की जनसमस्याओं को लेकर 2 अक्टूबर से तहसील में भूख हड़ताल पर बैठेंगे सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी।

पटियाली की जनसमस्याओं को लेकर 2 अक्टूबर से तहसील में भूख हड़ताल पर बैठेंगे सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

पटियाली (कासगंज)। पटियाली विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने आगामी 2 अक्टूबर से पटियाली तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र की उपेक्षित समस्याओं की ओर शासन व प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है।

सपा प्रवक्ता अब्दुल हफीज गांधी ने बताया कि वह लंबे समय से क्षेत्र में जमीनी स्तर पर जनता के बीच रहकर उनकी बुनियादी समस्याओं की आवाज उठाते रहे हैं। संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर ज्ञापन देकर जनहित के मुद्दों से अवगत भी कराया गया, लेकिन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो सका।

उन्होंने कहा कि पटियाली विधानसभा क्षेत्र इस समय जर्जर सड़कों, विद्युत आपूर्ति की अव्यवस्था, शिक्षा के गिरते स्तर और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। क्षेत्रवासियों के अधिकारों और इन ज्वलंत मुद्दों के समाधान के लिए ही 2 अक्टूबर (गांधी जयंती) के अवसर पर अहिंसक रूप से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। हड़ताल के दौरान वह जनता की विभिन्न मांगों को प्रशासन के समक्ष प्रमुखता से रखेंगे।

अब देखना यह होगा कि 2 अक्टूबर से प्रस्तावित इस भूख हड़ताल के ऐलान के बाद तहसील प्रशासन और शासन स्तर से इन जनसमस्याओं के निस्तारण को लेकर क्या रुख अपनाया जाता है।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एएसपी नगर ने ली सलामी।

शाहजहांपुर में पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का आयोजन, एएसपी नगर ने ली सलामी। संवाददाता, …