Breaking News

बिसौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष।

बिसौली में श्रद्धा के साथ मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, गूंजे हर-हर महादेव के जयघोष।

आई एम खान 

बिसौली। भारतीय संस्कृति, आस्था और अटूट श्रद्धा के प्रतीक ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का सोमवार को नगर पालिका परिषद द्वारा तहसील परिसर स्थित शिव मंदिर में गरिमामय आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान के चलते पूरा परिसर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया और भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता और सरिता वार्ष्णेय समेत अन्य महिला श्रद्धालुओं द्वारा संयुक्त रूप से पूजन-अर्चन और आरती के साथ किया गया।

इस विशेष आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी और आम जनमानस को भारतीय सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक परंपराओं और सामाजिक एकजुटता के प्रति जागरूक करना रहा। पर्व की महत्ता को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने न केवल आयोजन की कमान संभाली, बल्कि मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश भी दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेका और देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें एसडीएम (आईएएस) श्री साई आश्रित शाखमुरी, नगर पालिका अध्यक्ष अबरार अहमद और तहसीलदार मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, पालिका लिपिक राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार, सभासद कृष्णा गुप्ता, सरिता वार्ष्णेय, गोपाल वार्ष्णेय, सौरभ भिल्ला, शिवशंकर रस्तोगी, महेश मौर्य, संगीता रस्तोगी और रूपकिशोर आदि ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …