Breaking News

कासगंज पुलिस का बड़ा प्रहार: ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत जलाया 8 करोड़ का गांजा।

कासगंज पुलिस का बड़ा प्रहार: ‘ऑपरेशन दहन’ के तहत जलाया 8 करोड़ का गांजा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “ऑपरेशन दहन” अभियान के तहत कासगंज पुलिस ने सोमवार को मादक पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में जनपद पुलिस ने करीब 15.68 क्विंटल (1568 किलोग्राम) अवैध गांजे को पूरी तरह नष्ट कर दिया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 7 करोड़ 84 लाख रुपये आंकी गई है।

यह भारी मात्रा में गांजा थाना सहावर में दर्ज एक मुकदमे (मु0अ0सं0-263/21) से संबंधित था। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों के अनुपालन में एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया गया था। इस समिति की सीधी निगरानी में ‘बायो मेडिकल वेस्ट डिस्पोजल एजेंसी’ के संयंत्र में वैज्ञानिक विधि का पालन करते हुए पूरे मादक पदार्थ को जलाकर विनष्ट किया गया।

प्रशासन द्वारा अपनाई गई इस वैज्ञानिक प्रक्रिया का उद्देश्य पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना नशीले पदार्थों का खात्मा करना था। एसपी ओ.पी. सिंह ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशे के कारोबारियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी है और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाइयां होती रहेंगी। इस कार्रवाई से नशा तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!