Breaking News

बिसौली के 125 बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण, जायन्ट्स ग्रुप की अनूठी पहल।

बिसौली के 125 बच्चों का हुआ नेत्र परीक्षण, जायन्ट्स ग्रुप की अनूठी पहल।

आई एम खान 

बिसौली। जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ‘जायन्ट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स’ द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। “आँखों का चेकअप, फ्यूचर का बैकअप” अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने 125 स्कूली बच्चों की आँखों की बारीकी से जांच की। परीक्षण के दौरान 19 बच्चों की दृष्टि कमजोर पाई गई, जिन्हें चिन्हित कर ग्रुप की ओर से जल्द ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए जाएंगे।

शिविर के दौरान प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. हजारीलाल वार्ष्णेय और शिवम वार्ष्णेय ने बच्चों को आँखों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मोबाइल और कंप्यूटर जैसी डिजिटल स्क्रीन्स का अत्यधिक उपयोग आँखों को गंभीर नुकसान पहुँचा रहा है। चिकित्सकों ने बच्चों को स्क्रीन टाइम कम करने और आँखों की नियमित देखभाल के जरूरी टिप्स दिए।

इस सेवा कार्य के दौरान फेडरेशन ऑफिसर नितिन गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला और कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रवीन अग्रवाल नादान, जितेन्द्र वार्ष्णेय, विद्यालय के प्रबंधक मुकेश यादव और समस्त विद्यालय स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। जायन्ट्स ग्रुप के इस कदम की अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों ने सराहना की है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!