Breaking News

सिढ़पुरा: विकास खंड परिसर में 14 से 16 जून तक लगेगा तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर।

सिढ़पुरा: विकास खंड परिसर में 14 से 16 जून तक लगेगा तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

सिढ़पुरा, कासगंज। जिलाधिकारी कासगंज के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. बेलारानी की देखरेख में जनपद के सभी ब्लॉकों में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विकास खंड सिढ़पुरा में भी तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

सिढ़पुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार गौतम ने बताया कि यह शिविर 14 जून से 16 जून तक विकास खंड परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान शिविर में आने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने, टीबी की जांच, परिवार नियोजन सामग्री के वितरण, पैथोलॉजी जांच और टीकाकरण जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके साथ ही शिविर में पहुंचने वाले सभी मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की जाएंगी।

डॉ. गौतम ने क्षेत्र के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने सभी जरूरतमंदों से समय पर पहुंचकर अपना पंजीकरण कराने और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लेने का आग्रह किया है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!