Breaking News

शाहजहांपुर: एसपी ने पुलिस लाइन में नवीन बहुउद्देशीय परियोजना सभागार का किया शुभारंभ।

एसपी ने पुलिस लाइन में नवीन बहुउद्देशीय परियोजना सभागार का किया शुभारंभ।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने रिज़र्व पुलिस लाइन परिसर में नवीन बहुउद्देशीय परियोजना सभागार का विधिवत शुभारंभ किया। यह सभागार अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसका उपयोग विभागीय बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों, अपराध नियंत्रण से जुड़ी गोष्ठियों एवं अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों के लिए किया जाएगा।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण भंवरे दीक्षा अरुण, क्षेत्राधिकारी लाइन, क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्रीय साइबर क्राइम प्रभारी सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने कहा कि यह नया सभागार पुलिस बल की कार्यक्षमता, प्रशिक्षण क्षमता, आपसी समन्वय तथा प्रशासनिक दक्षता को और अधिक मजबूत करेगा। इससे पुलिसकर्मियों को आधुनिक और सुव्यवस्थित वातावरण में प्रशिक्षण व बैठकों की सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन के पश्चात अधिकारियों ने सभागार का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस विभाग के लिए यह नया सभागार एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!