Breaking News

शाहजहांपुर: डॉ. के.पी. गुप्ता ने दिखाया मानवता का जज्बा, अग्निपीड़ित परिवारों को पहुंचाई राहत सामग्री।

डॉ. के.पी. गुप्ता ने दिखाया मानवता का जज्बा, अग्निपीड़ित परिवारों को पहुंचाई राहत सामग्री।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। कस्बा जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम रौली बौरी में लगी भीषण आग के बाद वरिष्ठ सर्जन डॉ. के.पी. गुप्ता ने मानवता का परिचय देते हुए अग्निपीड़ित परिवारों की सहायता के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री के साथ-साथ भोजन भी उपलब्ध कराया।

डॉ. गुप्ता ने अग्निपीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उन्हें धैर्य व हिम्मत बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है कि वह पीड़ितों के साथ खड़ा होकर उनकी हरसंभव मदद करे।

ग्रामीणों ने डॉ. के.पी. गुप्ता के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणास्रोत बताया। वहीं दूसरी ओर, ग्रामीणों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के मौके पर न पहुंचने को लेकर नाराजगी भी व्यक्त की और कहा कि ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी पीड़ितों का मनोबल बढ़ा सकती है।

डॉ. गुप्ता का यह कदम क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग उनके इस सामाजिक सरोकार की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!