Breaking News

शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी कार्यालय में वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।

शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी कार्यालय में वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धा के साथ मनाई गई।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय बिजलीपुरा में मंगलवार को वीरांगना ऊदा देवी पासी की जयंती श्रद्धापूर्वक आयोजित की गई। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशों का पालन करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका वीरांगना ऊदा देवी पासी को उनके साहस, बलिदान और देशभक्ति के लिए नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने वीरांगना के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का भी आयोजन हुआ, जिसमें वक्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी के ऐतिहासिक संघर्षों और देश की आजादी में उनके अतुलनीय योगदान पर विस्तार से चर्चा की। वक्ताओं ने उनके पदचिह्नों पर चलने और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया।

इस विशेष अवसर पर पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, प्रदेश सचिव रामसूरत यादव, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, लखन प्रताप सिंह, सचिन दीक्षित, संतोष कुमार पाल, छात्र सभा के जिला अध्यक्ष प्रसून कुमार कनौजिया, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नाजिम फारूकी, महिला सभा की महानगर अध्यक्ष जफरीन, नीलम, नरवीर फौजी, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, असलम खान, अब्दुल समद, तारीक और जिला अध्यक्ष के प्रतिनिधि शाहनवाज समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!