Breaking News

शाहजहांपुर: महिला दिवस सप्ताह में वार्डों में चला विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं।

महिला दिवस सप्ताह में वार्डों में चला विशेष स्वच्छता अभियान, महापौर ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। विश्व महिला दिवस सप्ताह के अंतर्गत नगर निगम द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को वार्ड संख्या 10 और 38 में विशेष स्वच्छता अभियान एवं जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शुरू हुआ और इसमें नगर निगम की टीम ने साफ-सफाई के साथ नागरिकों से संवाद भी किया।

यह अभियान महापौर अर्चना वर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छ सर्वेक्षण 2025–26 को ध्यान में रखते हुए शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना तथा आम नागरिकों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में काम करना था।

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने चिन्हित स्थानों पर व्यापक साफ-सफाई कराई। साथ ही स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना गया।

इस अवसर पर महापौर ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुंदर शहर के निर्माण में जनसहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और नगर निगम के प्रयासों में सहयोग दें।

कार्यक्रम में नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा (आईएएस), संबंधित जोनल अधिकारी, सफाई निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक तथा क्षेत्रीय पार्षद सहित नगर निगम के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …