Breaking News

शाहजहांपुर: लंबे समय से गैरहाजिर 17 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप।

लंबे समय से गैरहाजिर 17 पुलिसकर्मी निलंबित, एसपी की कार्रवाई से मचा हड़कंप।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने लंबे समय से बिना सूचना के ड्यूटी से गैरहाजिर चल रहे 17 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में एक दरोगा और एक महिला कांस्टेबल भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एसपी राजेश द्विवेदी ने पहले ही सभी थानों से ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए थे, जो लंबे समय से बिना सूचना के ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हो रहे थे।

मंगलवार 10 मार्च को जब यह सूची एसपी के पास पहुंची तो उन्होंने कड़ी कार्रवाई करते हुए सभी 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। जानकारी के अनुसार इनमें से एक पुलिसकर्मी वर्ष 2023 से ही अनुपस्थित चल रहा था, जबकि शेष 16 पुलिसकर्मी करीब एक वर्ष से ड्यूटी पर नहीं आ रहे थे।

ये सभी पुलिसकर्मी जिले के विभिन्न थानों में तैनात बताए जा रहे हैं। एसपी की इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन बनाए रखने की दिशा में सख्त कदम माना जा रहा है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!