Breaking News

शाहजहांपुर: दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित आरोपी को सदर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मुकदमे में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस को यह सफलता शनिवार दोपहर को मिली, जब मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को मोहल्ला बाडूजई प्रथम स्थित पीली मस्जिद के पास से दबोच लिया गया।

थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि बीते 7 अगस्त को एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी। महिला के आरोपों के आधार पर मो. अली उर्फ मुन्ने समेत चार लोगों के खिलाफ झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने, विरोध करने पर मारपीट करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले की विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई थीं।

शनिवार 29 अगस्त को पुलिस टीम इस मामले में वांछित चल रहे आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि मो. अली उर्फ मुन्ने वर्तमान में पीली मस्जिद के पास खड़ा है और किसी अन्य स्थान पर भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सतर्क हुई पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर दोपहर करीब साढ़े बारह बजे उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. अली उर्फ मुन्ने, पुत्र स्व. जफर अली, निवासी मोहल्ला बाडूजई प्रथम, थाना सदर बाजार, शाहजहांपुर, उम्र करीब 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इस पूरी गिरफ्तारी और कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रियवृत्त दुहूण, कांस्टेबल आकाश कुमार और रिजर्व कांस्टेबल विकास कुमार शामिल रहे।

मामले से संबंधित मुकदमा थाना सदर बाजार में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(1), 123, 115(2), 352 और 351(3) के तहत दर्ज किया गया है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज में हजारा नहर में डूबे युवक की तलाश 19 घंटे बाद भी जारी, गोताखोर और पीएसी जुटे।

कासगंज में हजारा नहर में डूबे युवक की तलाश 19 घंटे बाद भी जारी, गोताखोर …