Breaking News

सहसवान में बिजली विभाग का बड़ा अभियान: 30 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 10 पर एफआईआर और 3.25 लाख की वसूली।

सहसवान में बिजली विभाग का बड़ा छापा: 30 बकायेदारों के कनेक्शन काटे, 10 पर एफआईआर और 3.25 लाख की वसूली।

संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान (बदायूं): उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार शनिवार 29 अगस्त 2026 को 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सहसवान क्षेत्र में राजस्व वसूली और बिजली चोरी रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई से बिजली चोरों और बकायेदारों में हड़कंप मच गया है।

उपखंड अधिकारी सहसवान श्री जयप्रकाश और अवर अभियंता श्री रविकांत के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्युत प्रवर्तन दल बदायूं, तकनीकशियन विद्युत श्री हरपाल सिंह माहौर और संविदा स्टाफ की टीम भी पूरी तरह मौजूद रही। टीम ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में घर-दुकानों की सघन जांच की।

30 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे

चेकिंग के दौरान 10 हजार रुपये से अधिक के 30 बकायेदार उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। इसके अलावा, जिन उपभोक्ताओं की लाइनें पहले से काटी जा चुकी थीं और वे बिना बिल जमा किए अवैध रूप से बिजली चलाते पाए गए, ऐसे 6 उपभोक्ताओं के खिलाफ धारा 138 बी के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, बिना विद्युत संयोजन स्वीकृत कराए दुकानों में बिजली का उपयोग कर रहे 4 उपभोक्ताओं के विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज कराई गई है।

राजस्व वसूली और लोड बढ़ाया गया

अभियान के दौरान लगभग 22 उपभोक्ताओं का लोड बढ़ाया गया और मौके पर 3.25 लाख रुपये की राजस्व वसूली की गई। विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यह सघन चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। विद्युत उपखंड सहसवान के उपखंड अधिकारी ने सभी सम्मानित बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना लोड बढ़वा लें, मीटर के माध्यम से ही बिजली का उपयोग करें और समय पर अपना बकाया बिजली बिल जमा कराएं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …