Breaking News

शाहजहांपुर: नामी ब्रांड ‘राजधानी’ के नाम पर नकली बेसन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, 32 लाख से अधिक का माल जब्त।

शाहजहांपुर: नामी ब्रांड ‘राजधानी’ के नाम पर नकली बेसन बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, 32 लाख से अधिक का माल जब्त।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। जनपद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए), पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नकली उत्पादों के निर्माण का भंडाफोड़ किया है। टीम ने जियाखेल स्थित एक फैक्ट्री पर छापेमारी कर प्रतिष्ठित ब्रांड ‘राजधानी’ के नाम पर बेचे जा रहे नकली बेसन और दालों की भारी खेप पकड़ी है। इस कार्रवाई में लगभग 32.87 लाख रुपये मूल्य का सामान सीज किया गया है।

​सीओ सिटी देवव्रत बाजपाई के अनुसार, राजधानी फ्लोर मिल्स लिमिटेड, दिल्ली के अधिकृत प्रतिनिधि भूमेश गौड़ ने जिलाधिकारी को शिकायत दी थी कि शहर के केरूगंज जियाखेल स्थित ‘आरव उद्योग’ में उनके ब्रांड के नाम और पैकिंग का दुरुपयोग कर नकली बेसन और दालें तैयार की जा रही हैं। सूचना मिलते ही प्रशासन, एफएसडीए और मंडी विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से फैक्ट्री पर धावा बोला।

​छापेमारी के दौरान फैक्ट्री परिसर से करीब 550 बोरे तैयार माल, भारी मात्रा में दाल, खाली पैकिंग बैग, सीलिंग मशीन और पैकिंग से जुड़ी अन्य सामग्रियां बरामद हुई हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न उत्पादों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेज दिए हैं।

​पुलिस ने कंपनी के प्रतिनिधि की तहरीर पर आरव उद्योग की प्रोपराइटर अनुराधा अग्रवाल के विरुद्ध कोतवाली थाना में ट्रेडमार्क अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​इस छापेमारी अभियान में नगर मजिस्ट्रेट रजनीकांत, सीओ सिटी देवव्रत बाजपाई, एफएसडीए और मंडी प्रशासन के अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!